दो कुंतल अवैध पटाखा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य
खागा, फतेहपुर । अवैध पटाखा भण्डारण व कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक कस्बे स्थित किराना दुकानदार के गोदाम में आकस्मिक छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है, पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, आनन्द वर्मा व हमराहियों के साथ गस्त पर थे, तभी मुख़बिर ने थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे स्थित एक किराना ब्यवसाई द्वारा पटाखों के अवैध भण्डारण की जानकारी दी, मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने प्रेमनगर कस्बे के एक मकान के अंदर बने किराने की गोदाम में आकस्मिक छापेमारी कर गोदाम के अंदर अवैध रूप से भण्डारण कर रखा गया लगभग दो कुंतल पटाखा बरामद किया है, पुलिस ने आरोपी दुकानदार व गोदाम मॉलिक गुरुशरण अग्रहरि उर्फ मुन्ना पुत्र स्व० धर्मपाल अग्रहरि निवासी ग्राम कस्बा प्रेमनगर थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया है, बरामद किये गये पटाखों को पुलिस टीम ने जब्त कर लिया, अभियुक्त ( दुकानदार) के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
ये भी पढेंअनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर पलटकर खड़े ट्रक में जा घुसी












