अलीगढ़ : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही — चार डेयरियों के लाइसेंस निलंबित, 34 हजार किलो पनीर नष्ट

अलीगढ़ : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही — चार डेयरियों के लाइसेंस निलंबित, 34 हजार किलो पनीर नष्ट

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। आगामी दीपावली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व और निर्देशन में अलीगढ़ मंडल की संयुक्त टीम ने चार डेयरियों पर छापेमारी कर लगभग 34,000 किलोग्राम नकली पनीर नष्ट कराया और उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए। छापेमारी में उपजिलाधिकारी खैर, गभाना, स्थानीय पुलिस बल, सहायक आयुक्त (खाद्य) अलीगढ़ मंडल, खाद्य विभाग की टीम और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) शामिल रही।

चौधरी डेयरी पर बड़ा खुलासा

सोफा नहर के किनारे स्थित चौधरी डेयरी पर की गई छापेमारी में टीम ने पाया कि अस्वच्छ और अस्वस्थ्यकर परिस्थितियों में नकली सिंथेटिक पनीर का निर्माण किया जा रहा था। मौके से

3150 लीटर मिश्रित दूध,

17 टीन रिफाइंड पॉमोलीन ऑयल (प्रत्येक 15 लीटर),

6 कट्टे पीला चना (प्रत्येक 30 किलो),

4 कट्टे स्किम्ड मिल्क पाउडर (प्रत्येक 25 किलो),

पोस्टर कलर, रानीपाल (ऑप्टिकल व्हाइटनिंग एजेंट) व अन्य रासायनिक पदार्थ मिले। इन सभी का प्रयोग पनीर में मिलावट करने के लिए किया जा रहा था। मौके पर ही 1350 लीटर मिश्रित दूध (मूल्य ₹94,500) और लगभग 10 क्विंटल पनीर (मूल्य ₹2.40 लाख) नष्ट कराया गया, जबकि रिफाइंड ऑयल, चना और मिल्क पाउडर सहित ₹88,000 से अधिक का माल सीज किया गया।विभाग ने डेयरी को सील कर BNS की सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गभाना में भी डेयरी पर छापा

खाद्य सुरक्षा की दूसरी टीम ने सहजपुरा, गभाना स्थित इफ्तिखान पुत्र हनीफ की सबाना डेयरी पर छापा मारा। वहां भी 800 किलोग्राम पनीर और लगभग 2000 लीटर अपमिश्रित दूध पाया गया। मौके पर अस्वच्छ वातावरण में मिलावटयुक्त पनीर निर्माण की पुष्टि हुई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें