अमीर युवकों को प्रेमजाल में फँसाने वाली काजल गिरफ्तार, मुस्कान से करती थी शिकार

अमीर युवकों को प्रेमजाल में फँसाने वाली काजल गिरफ्तार, मुस्कान से करती थी शिकार

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मथुरा पुलिस ने एक ऐसी ठग महिला को गिरफ्तार किया है, जो अमीर अविवाहित युवकों को अपने प्रेमजाल में फँसाकर उनसे शादी करती थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह ससुराल से गहने, नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी। आरोपित महिला काजल के इस काम में उसके पिता भगत सिंह और मां सरोज देवी भी सहयोग करते थे। पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपित काजल भी पुलिस की गिरफ्त में है। सूत्रों के अनुसार, काजल अब तक 10 से अधिक युवकों को अपना शिकार बना चुकी है। जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो वह बिना किसी डर के मुस्कुराती रही। पुलिस का कहना है कि इसी मुस्कान के जाल में फँसकर कई युवक उसकी ठगी का शिकार बन चुके हैं।

पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें