पुलिस अधीक्षक अपराध ने किया मिशन शक्ति केंद्र खैर का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अपराध ने किया मिशन शक्ति केंद्र खैर का निरीक्षण

महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़। शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (अपराध) ने थाना खैर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा शिकायत निस्तारण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौजूद महिला पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी महिला या बालिका से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर तत्परता से सुनवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को शीघ्र न्याय मिल सके। एसपी (अपराध) ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। ऐसे में सभी कर्मियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान केंद्र में साफ-सफाई, अभिलेख संधारण तथा शिकायत पंजी का भी परीक्षण किया गया।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें