मैनपुरी में ई-रिक्शे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला पुलिस कर्मियों ने दिखाई तत्परता

मैनपुरी में ई-रिक्शे में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला पुलिस कर्मियों ने दिखाई तत्परता

संवाददाता पंकज मिश्रा

मैनपुरी:
मैनपुरी में शनिवार दोपहर उस वक्त लोगों में अफरा-तफरी मच गई जब कचहरी रोड पर एक महिला ने ई-रिक्शे में ही बच्चे को जन्म दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मदद की।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कहीं जा रही थी तभी अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चालक ने तुरंत ई-रिक्शा रोककर आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। इसी बीच सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रसूता को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की सराहना की, जिन्होंने समय रहते मदद कर एक बड़ी अनहोनी से बचाव किया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal