पत्नी की हथौड़े से कुचलकर हत्या, कोतवाली नगर क्षेत्र में सनसनी

पत्नी की हथौड़े से कुचलकर हत्या, कोतवाली नगर क्षेत्र में सनसनी

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना परिसर से चंद कदम की दूरी पर एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से कुचलकर नृशंस हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति प्रेमचंद्र ने गुस्से में आकर पत्नी गोतमी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति प्रेमचंद्र को मौके से ही हथौड़े सहित हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड का बताया जा रहा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें