एटा में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

एटा में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र के आसपुर रोड स्थित एक पटाखों के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर बागवाला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी। थोड़ी ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सीएफओ प्रशांत राणा के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसपास के कई घरों तक इसकी तपिश महसूस की गई। आग लगने के दौरान गोदाम में मौजूद एक युवक संजू गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस ने तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग आग की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर आग लगी कैसे — लापरवाही, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से।

पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टली, लेकिन लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal