एटा पुलिस की बड़ी सफलता — 12 घंटे में महिला हत्या कांड का खुलासा, पति-पुत्र गिरफ्तार

एटा पुलिस की बड़ी सफलता — 12 घंटे में महिला हत्या कांड का खुलासा, पति-पुत्र गिरफ्तार

 संवाददाता – योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद एटा में कोतवाली नगर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर मृतका के पति और पुत्र को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल हथौड़ा और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की उसके ही पति और पुत्र ने बेरहमी से सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मृतका की मां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मृतका की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व प्रेमचन्द्र पुत्र हरीशंकर निवासी अखाड़ा मोहल्ला, थाना अवागढ़ से हुई थी। प्रेमचन्द्र का मकान कोतवाली नगर एटा के सामने स्थित है, जहां वह नीचे पीसी मोबाइल व जनसेवा केंद्र चलाता था, जबकि ऊपर परिवार के साथ रहता था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे —
1️⃣ विश्वम गुप्ता (18 वर्ष)
2️⃣ वैष्णवी गुप्ता (14 वर्ष) — शामिल हैं।

वादिया ने बताया कि प्रेमचन्द्र आए दिन घरेलू विवादों को लेकर पत्नी के साथ मारपीट करता था। दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे मृतका की बेटी ने अपनी नानी को फोन पर सूचना दी कि “पापा और भाई ने मम्मी को हथौड़ा मारकर मार दिया है।” सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 551/25 धारा 103(1), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। तेजी से की गई पुलिस कार्रवाई के तहत, कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त प्रेमचन्द्र गुप्ता और उसके पुत्र विश्वम गुप्ता को 20 अक्टूबर 2025 को तड़के करीब 2:10 बजे सैनिक पड़ाव माता मंदिर के पास शिकोहाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घरेलू कलह के चलते उन्होंने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आलाकत्ल हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

थानास्तर से दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को शीघ्र ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया