एटा में हाइटेंशन लाइन से बड़ा हादसा: ट्यूशन से लौटते समय किशोर झुलसा, एक पैर कटा

एटा में हाइटेंशन लाइन से बड़ा हादसा: ट्यूशन से लौटते समय किशोर झुलसा, एक पैर कटा

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब भुरगंवा रोड पर अचानक हाइटेंशन लाइन टूटकर ट्यूशन से घर लौट रहे किशोर पर गिर गई। हादसे में 14 वर्षीय बसंत पुत्र कालीचरण गंभीर रूप से झुलस गया और उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। जानकारी के अनुसार, बसंत साइकिल से ट्यूशन से अपने घर लौट रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन टूटकर उस पर आ गिरी। बिजली के करंट की चपेट में आने से उसका एक पैर और शरीर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। सड़क पर तड़पते हुए किशोर को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल को एटा के वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।परिजनों के अनुसार, घर में गृह प्रवेश का हवन-पूजन चल रहा था, जिसके बाद बसंत ट्यूशन गया था और लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

मारहरा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें