बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा, पुलिस जांच में जुटी

बाइक सवार बदमाशों ने दंपती को लूटा, पुलिस जांच में जुटी

संबाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में बीती रात लखनऊ मार्ग पर एक दंपती के साथ लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्राम लोकमै से संगमई जा रहे दंपती को अचानक आए बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और उनसे सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूट ली। बदमाश लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने तत्काल थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग रात में यात्रा करने से डरने लगे हैं। पुलिस ने गश्त बढ़ाकर घटनास्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें