एटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश के पत्तों के साथ पकड़े गए
संवादाता अमन अहमद।
एटा। एसएसपी एटा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल ₹10,990 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना बागवाला: बागवाला पुलिस ने ओन गांव से पांच जुआरियों—राजेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रेमकिशोर उर्फ परमानंद, किशोरीलाल और राजेश—को गिरफ्तार किया। उनके पास से ₹6,770 नगद और ताश के पत्ते बरामद हुए। इस संबंध में मुकदमा संख्या 198/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।थाना जलेसर: जलेसर पुलिस ने मोहल्ला शेरगंज, गोल नगर, नकटा कुआं और बारिका चौक क्षेत्रों से आठ जुआरियों—उमेश, विजय, दिनेश, आबिद, अतुल, निषिद्ध, विशाल और अर्जुन—को ₹2,760 और ताश के पत्तों सहित पकड़ा। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 461/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम में कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली नगर: कोतवाली नगर पुलिस ने चोंचा बनगांव क्षेत्र से चार जुआरियों—जगदीश, अभिषेक, विपिन और रामवीर—को ₹1,460 नगद और ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 559/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि जुआ, सट्टे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।












