कासगंज सोरों में दो समुदायों के बीच बवाल के बाद डीएम व एसपी ने किया पैदल मार्च

कासगंज सोरों में दो समुदायों के बीच बवाल के बाद डीएम व एसपी ने किया पैदल मार्च

मंडल संवाददाता अमित चौहान

क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात
जनपद कासगंज के सोरों कस्बे में लहरा रोड पर शुक्रवार देर शाम दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और देर रात तक मौके पर भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने देर रात स्वयं सोरों पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने लहरा रोड से लेकर मुख्य बाजार तक पैदल मार्च कर स्थिति का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।डीएम व एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता के साथ निरंतर फ्लैग मार्च करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। सोरों कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की सख्त नजर है।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से लोगों में भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
लहरा रोड पर दो समुदायों के बीच मारपीट और फायरिंग

देर रात डीएम व एसपी का सोरों में पैदल मार्च

क्षेत्र में भारी पुलिस बल व पीएसी की तैनाती

पुलिस का फ्लैग मार्च और सतर्क निगरानी जारी

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, शांति बनी हुई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें