लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर मैनपुरी में भव्य कार्यक्रम, मंत्री जयवीर सिंह बोले—‘युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से ले प्रेरणा’

लौह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर मैनपुरी में भव्य कार्यक्रम, मंत्री जयवीर सिंह बोले—‘युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से ले प्रेरणा’

संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, उनके योगदान और राष्ट्रनिर्माण में निभाई भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं कृषि मंत्री जयवीर सिंह ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भारत की 562 रियासतों को एक धागे में पिरोने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। उनके दृढ़ संकल्प और नेतृत्व के कारण आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है।” उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की एकता, विकास और सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और देश में भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें