समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं

समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं

संवाददाता : पंकज मिश्रा

मैनपुरी। शनिवार को जिले में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर थाना दन्नाहार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार एवं पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम समाधान दिवस में मौजूद रही। जनता द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शिकायतकर्ता को न्याय पाने में देरी नहीं होनी चाहिए। हर प्रकरण का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने थाने में आने वाले नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर व्यवहार और त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान काफी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि लंबित मामलों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें