कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत
संवाददाता : पंकज मिश्रा
मैनपुरी। किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदपुर के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर निवासी हनी यादव पुत्र संजीव यादव अपनी कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरा
न हरचंदपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। तक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हनी यादव कार की स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गए। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग एक घंटे की मेहनत से युवक को कार से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में घायल हनी यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
हादसे के बाद गांव और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।












