एटा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

एटा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण एवं तैनाती के आदेश जारी

एटा। पुलिस विभाग में कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद एटा में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्तर पर व्यापक स्थानांतरण एवं तैनाती की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।जारी सूची के अनुसार, कई थानों के निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को उनके कार्यकाल, कार्य निष्पादन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरित किया गया है। कुछ निरीक्षकों को महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कुछ को पुलिस लाइन एवं रिजर्व ड्यूटी पर भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि यह स्थानांतरण व्यवस्था पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने नवीन स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को लेकर महकमे में हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारी सीजन एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह कदम बेहद अहम है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें