मनगढ़ धाम में सिपाही की गुंडई! दर्शनार्थी महिला को थप्पड़ मारकर मोबाइल पटका, वीडियो वायरल

मनगढ़ धाम में सिपाही की गुंडई! दर्शनार्थी महिला को थप्पड़ मारकर मोबाइल पटका, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में पुलिस विभाग

“मिशन शक्ति” अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दे रहा है,
वहीं प्रतापगढ़ जनपद में एक सिपाही की गुंडई ने विभाग की छवि को धूमिल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार कुंडा कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भक्ति धाम मनगढ़ में
दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात सिपाही के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इसी दौरान महिला ने वीडियो बनाना शुरू किया तो सिपाही आपा खो बैठा। आरोप है कि सिपाही ने महिला का
मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और उसके बाद बीच रास्ते पर ही थप्पड़ जड़ दिया।

यह पूरा घटनाक्रम आसपास मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया,
जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामले की जांच की जिम्मेदारी कुंडा क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरनाथ गुप्ता को सौंपी गई है।
अब सबकी निगाहें प्रतापगढ़ के एसपी दीपक भूकर पर हैं कि वह इस मनबढ़ सिपाही के खिलाफ
कब सख्त कदम उठाते हैं।

ये भी पढ़ें आईपी कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें