आईपी कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आईपी कॉलेज में साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडल संवाददाता अमित चौहान

अलीगढ़ जिलाधिकारी महोदया (डीएम अलीगढ़) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी अलीगढ़) के संयुक्त निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज आईपी कॉलेज के सभागार में साइबर सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं, शिक्षकों तथा महिला कर्मियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। जिलाधिकारी महोदया ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग जैसी गतिविधियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या ऑफलाइन उत्पीड़न की घटना घटती है, तो तत्काल 112, 1930 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दें। पुलिस विभाग के साइबर विशेषज्ञों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी दी और बताया कि कैसे सतर्क रहकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं सहायता केंद्रों की जानकारी भी दी गई। कॉलेज की प्राचार्या ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे तकनीकी और सामाजिक रूप से अधिक जागरूक होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और महिला सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें