संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

 संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

एटा: जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बंद कमरे में पंखे से लटका मिला शव

घटना आगरा रोड स्थित दीपाशीष गेस्ट हाउस की है, जहां हेमंत (पुत्र फूलचंद्र), निवासी शांति नगर, ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक हेमंत विवाह स्थल की देखरेख का कार्य करता था।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 टीम जुटी जांच में..

पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।

ये भी पढ़ें बेमेतरा में सड़क निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें