राजा भइया के जन्म दिवस के मौके पर भदरी टोल प्लाजा पर महाप्रसाद वितरण किया गया

राजा भइया के जन्म दिवस के मौके पर भदरी टोल प्लाजा पर महाप्रसाद वितरण किया गया 

 

प्रतापगढ़ कुंडा।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के जन्मदिन के अवसर पर कुंडा नगर पंचायत के निवासी विनीत प्रताप सिंह के द्वारा महाप्रसाद वितरण किया गया। यह महाप्रसाद प्रयागराज- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भदरी अख्तियारी टोल प्लाजा पर वितरित किया गया।महाप्रसाद वितरण के दौरान भारी संख्या में राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। विनीत प्रताप सिंह ने बताया कि राजा भइया के जन्मदिन के अवसर पर महाप्रसाद वितरण किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और राजा भइया के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।लोगों ने राजा भइया के नेतृत्व की प्रशंसा की और उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। लोगों ने कहा कि राजा भइया के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। इस अवसर पर लोगों ने राजा भइया के जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़ — भक्तिधाम मनगढ़ जमीन विवाद में बड़ा खुलासा, अंशुल गुप्ता के पक्ष में आया न्यायालय का फैसला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें