अधिकारियों के दरवाज़े पर न्याय की गुहार, लेकिन रसूख के आगे मौन है कुंडा का प्रशासन

अधिकारियों के दरवाज़े पर न्याय की गुहार, लेकिन रसूख के आगे मौन है कुंडा का प्रशासन

 

प्रतापगढ़ कुंडा।उगापुर गांव के प्रवीण यादव पिछले कई महीनों से न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी फरियाद बेअसर साबित हो रही है।पीड़ित प्रवीण यादव का आरोप है कि महज़ 3 विश्वा जमीन के बैनामे के नाम पर उनकी करीब ढाई बीघे भूमि धोखे से हड़प ली गई। उनका कहना है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर उन्हें झांसे में रखकर हस्ताक्षर कराए गए, और बाद में असलियत सामने आने पर उन्होंने शिकायत की — मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार, जिस व्यक्ति पर यह गंभीर आरोप है, वह क्षेत्र में सक्रिय एक ट्रस्ट से जुड़ा हुआ है, जो लंबे समय से किसानों की जमीनें सस्ते दामों में खरीदकर करोड़ों रुपये में बेचने का काम करता है। बताया जा रहा है कि इसके पीछे एक संगठित भूमि माफिया सिंडीकेट काम कर रहा है, जिसमें कई स्थानीय दलाल और प्रभावशाली लोग शामिल हैं।गांव के कई लोगों ने बताया कि आरोपी पहले भी इसी तरह के कई मामलों में किसानों को ठग चुका है, लेकिन प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरियाणा से आया यह व्यक्ति धन और रसूख के बल पर कुंडा क्षेत्र में एक बड़े लैंड स्कैम को अंजाम दे रहा है, और अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

अब पूरा गांव यही सवाल पूछ रहा है —

???? क्या उगापुर के प्रवीण यादव को कभी मिलेगा न्याय?

???? क्या कुंडा प्रशासन सच सुनने का साहस दिखाएगा?

ये भी पढ़ें राजा भइया के जन्म दिवस के मौके पर भदरी टोल प्लाजा पर महाप्रसाद वितरण किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया