निधौली कला में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल: बहन के घर जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान
एटा। शनिवार दोपहर निधौली कला ब्लॉक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान हसनपुर निवासी 26 वर्षीय भूरे सिं
ह पुत्र रामावतार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भूरे सिंह अपनी बहन के घर बच्चे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह निधौली कला ब्लॉक के समीप पहुंचा, पीछे से आ रही एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना निधौली कला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज एटा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
थाना प्रभारी जयंत प्रसाद मौर्य ने बताया कि कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।












