करहल में स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल

करहल में स्मार्ट मीटर को लेकर हल्ला बोल

संवाददाता: पंकज मिश्रा, मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के करहल क्षेत्र में किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता लालू भैया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और “स्मार्ट मीटर वापस लो” के नारे लगाए। किसान नेता लालू भैया ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों के हित में नहीं हैं, इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों की जेब पर सीधा प्रहार कर रही है, क्योंकि स्मार्ट मीटर से बिजली के बिल पहले से कई गुना ज्यादा आ रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांग नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लालू भैया ने प्रशासन से मांग की कि किसानों के घरों और खेतों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए।

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया