करहल के गांव लछबाई में धूमधाम से मनाया गया बाबा श्याम का जन्मदिन
संवाददाता – पंकज मिश्रा, मैनपुरी
मैनपुरी। करहल क्षेत्र के ग्राम लछबाई में शनिवार को बाबा श्याम का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्राम निवासी अनुज दुबे के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही बाबा श्याम के भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने फूल-मालाओं और दीपों से बाबा श्याम की झांकी सजाई। भजन कीर्तन के दौरान श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें पूरे गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अनुज दुबे ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से हर वर्ष गांव में ऐसा आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में भक्ति और एकता का संदेश फैलता है।
गांव के सभी लोग मिलकर देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं ने अनुज दुबे और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।












