एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जमों में मिट्टी की ढाय (मिट्टी का टीला) गिरने से एक दर्दनाक हादसा

एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव जमों में मिट्टी की ढाय (मिट्टी का टीला) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया।

संवाददाता योगेन्द्र सिंह  इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव जमों निवासी कुसुमा मिट्टी की ढाय की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में निशा और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतका कुसुमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि मिट्टी की ढाय किन परिस्थितियों में गिरी और कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

ये भी पढ़ें पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, हीरापुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal