प्रतापगढ़ कुंडा मानिकपुर निवासी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही 25 वर्षीय रिया पांडे की संदिग्ध हालत में मौत 

प्रतापगढ़ कुंडा मानिकपुर निवासी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही 25 वर्षीय रिया पांडे की संदिग्ध हालत में मौत 

संवाददाता अमित शुक्ला

राजापुर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा रिया पांडेय की सोमवार (19) की देर रात संदिग्ध हालात में मौ त हो गई। प्रारंभिक जांच में रिया के फांसी लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, देर रात दो युवकों का रिया को बेली अस्पताल ले जाने और मौत की पुष्टि होने पर छोड़कर फरार होने से सवाल उठने लगे हैं। मृतका के पिता ने हॉस्टल मालिक और एक लाइब्रेरी संचालक के खिलाफ तहरीर देते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्रतापगढ़ के मानिकपुर कुंडा निवासी सुशील पांडेय की पुत्री रिया पांडेय पिछले चार वर्षों से प्रयागराज में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। करीब दो माह पहले ही वह राजापुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात दो युवक हॉस्टल पहुंचे, कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और रिया को फंदे से उतारकर बेली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवक शव छोड़कर फरार हो गए। बेली अस्पताल की सूचना पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। रिया तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी, जबकि उसका भाई आदर्श पांडेय रायपुर (छत्तीसगढ़) में रहता है। रिया की मौत की सूचना पर मंगलवार को परिजन रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से गर्ल्स हॉस्टल मालिक और लाइब्रेरी संचालक दोनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। रिया रोजाना राजापुर स्थित उसी निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने जाती थी। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल को कब्जे में लेकर भी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल घटना के बाद परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब यह गर्ल्स हॉस्टल है और पुरुषों के प्रवेश की अनुमति नहीं है, तो देर रात दो युवक अंदर कैसे पहुंचे। साथ ही यह भी सवाल है कि उन युवकों को रिया के फांसी लगाने की जानकारी कैसे हुई। मृतका के पिता ने कैंट थाने में हॉस्टल मालिक और राजापुर के एक निजी लाइब्रेरी संचालक के खिलाफ शिकायत देकर मामले की गहन जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, हीरापुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें