जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की उपस्थिति में माह दिसम्बर–2025 की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न-

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की उपस्थिति में माह दिसम्बर–2025 की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न-

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

जनपद प्रतापगढ़ में आज जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की उपस्थिति में माह दिसम्बर–2025 की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जनपद में लंबित एवं विचाराधीन अभियोगों की स्थिति, अभियोजन की प्रगति, न्यायालयों में लंबित मामलों, साक्ष्य संकलन, गवाहों की समय से उपस्थिति, प्रभावी पैरवी एवं अभियोजन की गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए विवेचना एवं अभियोजन की कार्यवाही को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा विवेचकों एवं अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चार्जशीट समय से प्रेषित की जाए, न्यायालयीन कार्यवाही में समन्वय बनाए रखा जाए तथा अभियोजन की कमजोरियों को दूर कर दोषियों को दंड दिलाने हेतु ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप अभियोजन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं न्यायिक प्रक्रिया को गति मिल सके।

ये भी पढ़ें थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर/ खाखापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal