थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर/ खाखापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया

थाना रानीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर/ खाखापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया ।

संवाददाता अमित शुक्ला 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना रानीगंज पुलिस व स्पेशल टीम की बड़ी सफलता: 01 अदद पिकअप बोलोरो(चार पहिया) व चोरी के 04 अदद टायर टेलर मय रिम के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार- दिनांक 16.01.2026 की रात्रि को वादी निवासी ग्राम मऊगंज, थाना/तहसील मऊगंज का 18 चक्का ट्रक निर्मला माता पैलेस, रानीगंज के पास खड़ा था। रात्रि के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक की पिछली ट्रॉली के बाईं ओर के चारों चक्के खोलकर चोरी कर लिए गए। इस संबंध में थाना रानीगंज पर मु0अ0स0 16/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी रानीगंज श्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना रानीगंज के उ0नि0 राजनारायण, उ0नि0 राकेश चौरसिया मय हमराह का0 रुद्रांश चौबे, का0 मुकेश पटेल, का0 योगेन्द्र यादव, का0 चंदन यादव व स्पेशल टीम प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह मय हमराह उ0नि0 लक्ष्मीकांत सेंगर, हे०कां0 महेश सिंह, हे0 कां0 कमलेश सिंह यादव, कां0 बृजेश कुमार सिंह, कां0 सुनील यादव, कां0 बीरेन्द्र यादव द्वारा सर्विलांस सेल का0 संजय सिंह के सहयोग से देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 16/2026 धारा 303 (2) बीएनएस थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्तों, 01.दीपक गौतम पुत्र स्व० संतलाल गौतम निवासी रामपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज उम्र करीब 38 वर्ष, 02. रोहित सरोज पुत्र अवधनारायण सरोज निवासी भरारी थाना माण्डाखास जनपद प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष, को 01 अदद पिकअप बोलोरो(चार पहिया) व चोरी के 04 अदद टायर टेलर मय रिम के साथ थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत बीबीपुर/ खाखापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद पिकअप बोलोरो(चार पहिया) व चोरी के 04 अदद टायर टेलर मय रिम बरामद किया गया है । बरामदगी के संबंध में उक्त अभियोग में धारा 317 (2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई, तथा घटना मे प्रयुक्त वाहन पिकअप बोलोरो को अन्तर्गत धारा 207 एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया ।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 16.01.2026 के भोर में रानीगंज बाजार एवं चिरकुट्टी बाजार के मध्य, एक गिट्टी-बालू की दुकान के सामने सड़क के उस पार खड़े ट्रेलर से चार रिम सहित टायर खोलकर चोरी कर लिए थे। चोरी किए गए टायरों को उसी पीकअप वाहन से लादकर अपने गांव रामपुर ले गए, जहाँ उन्हें एक बाग में छिपाकर रख दिया गया था। आज अवसर पाकर हमलोग चोरी किए गए टायरों को पीकअप वाहन पर लादकर बेचने जा रहे थे, कि आप लोगों ने पिकअप सहित चोरी के टायर पकड़ लिया। हम लोग पहले भी इस तरह की घटना कारित कर चुके है, हम लोग अपनी पिकअप से रात्रि में अलग- अलग दिनों में रोड पर निकलकर रैकी करते हैं तथा रोड के किनारे सूनसान स्थानों पर खड़े वाहनों को टारगेट बनाते हुए चुपके से उनके टायरो को खोलकर चुरा लेते हैं और बाद में उन्हें औने-पौने दाम पर बेचकर अपना जीविकोपार्जन एवं शौक पूरा करते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

दीपक गौतम पुत्र स्व० संतलाल गौतम निवासी रामपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद प्रयागराज उम्र करीब 38 वर्ष

रोहित सरोज पुत्र अवधनारायण सरोज निवासी भरारी थाना माण्डाखास जिला प्रयागराज उम्र करीब 35 वर्ष ।

पुलिस टीम-

उ0नि0 राजनारायण, उ0नि0 राकेश चौरसिया मय हमराह का0 रुद्रांश चौबे, का0 मुकेश पटेल, का0 योगेन्द्र यादव, का0 चंदन यादव थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ ।

स्पेशल टीम-

प्रभारी निरीक्षक श्री अर्जुन सिंह मय हमराह उ0नि0 लक्ष्मीकांत सेंगर, हे०कां0 महेश सिंह, हे0 कां0 कमलेश सिंह यादव, कां0 बृजेश कुमार सिंह, कां0 सुनील यादव, कां0 बीरेन्द्र यादव ।

सर्विलांस सेल- का0 संजय सिंह

ये भी पढ़ें जनपद प्रतापगढ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर 01 अभियुक्त सुशील कुमार सिंह की कुल ₹ 44,34,295/- (चवालीस लाख चौंतीस हजार दो सौ पचानवे रुपये) की अवैध संपत्ति की कुर्की का आदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें