बेकाबू होकर पलटा बालू से भरा ट्रॉला, बड़ा हादसा टला
संवाद दाता: पंकज मिश्रा मैनपुरी
मैनपुरी जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के अंतर्गत नगला माचे गांव में मंदिर के पास बालू से भरा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह हादसा किशनी से करहल जाते समय हुआ।
हादसे के दौरान ट्रॉला अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रॉला चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सड़क पर बिखरे बालू के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से जल्द सामान्य कर दिया गया।
प्रशासन की तत्परता और चालक की समझदारी से एक बड़ा हादसा टल गया।












