फर्जी पुलिस बन रौब जमाना पड़ा भारी, कुरावली पुलिस ने देर रात तीन युवकों की उतारी हेकड़ी

फर्जी पुलिस बन रौब जमाना पड़ा भारी, कुरावली पुलिस ने देर रात तीन युवकों की उतारी हेकड़ी

संवाद दाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी

मैनपुरी/ अगर पुलिस की नजर तेज हो, तो अपराध का रौब अपने आप उतर जाता है। कुरावली थाना क्षेत्र में देर रात कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित भाटी की सतर्क पुलिसिंग ने पुलिस की आड़ में रौब गांठने वालों की सच्चाई उजागर कर दी। घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की है। इंस्पेक्टर ललित भाटी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान जीटी रोड हाईवे बाईपास पर एक प्राइवेट कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती, पुलिस का हूटर और आगे “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखा बोर्ड लगा हुआ था।
संदेह होने पर पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस को देखते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। बिना देर किए पुलिस ने पीछा किया और कुछ दूरी पर कार को घेरकर रोक लिया। कार सवार शुरू में बाहर निकलने से कतराते रहे, लेकिन सख्ती के बाद तीनों युवकों को वाहन से बाहर उतरना पड़ा।
तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन जांच में सामने आया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और पुलिस की फर्जी पहचान का सहारा लेकर इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे थे। कार में सवार युवकों की पहचान विजय पुत्र अनार सिंह, प्रियांशु पुत्र भरत सिंह निवासी जगन्नाथपुर, जिला एटा तथा एक अन्य युवक निवासी थाना बेवर, मैनपुरी के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिर्फ रौब जमाने के लिए कार पर हूटर, लाल-नीली बत्ती और सरकारी बोर्ड लगवाया था। इस संबंध में इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि पुलिस की पहचान का दुरुपयोग बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि ऐसे फर्जीवाड़े की आड़ में कई बार संगीन अपराध भी अंजाम दिए जाते हैं। युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है।
कुरावली पुलिस की इस सतर्कता से एक बार फिर साफ हो गया कि कानून से ऊपर कोई नहीं, और फर्जी रौब दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया