थाना वृन्दावन प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर चोर को चोरी के एक मोबाइल सहित किया गिरफ्तार।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी वृंदावन मथुरा थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर हेमन्त उर्फ मोनू पुत्र सुन्दर उर्फ पप्पू निवासी गाँव तेहरा थाना जैत जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष देवराहाबाबा घाट को जाने वाले रास्ते में वाँयी तरफ तीसरे कट से एक चोरी के मोबाइल सहित किया गिरफ्तार। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0स0 45/2026 धारा 317(5) BNS पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता–
हेमन्त उर्फ मोनू पुत्र सुन्दर उर्फ पप्पू निवासी गाँव तेहरा थाना जैत जिला मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
देवराहाबाबा घाट को जाने वाले रास्ते में वाँयी तरफ तीसरे कट से, दिनांक 18.01.2026 समय 11.34 वजे
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण—
1. मु0अ0सं0 45/2026 धारा 317 (5) बीएनएस भादवि० वृन्दावन जनपद मथुरा।
2. मु0अ0सं0 897/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना हाईवे जनपद मथुरा।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–
एक फोन वन प्लस लाक लगा।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
1.प्र0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
2.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
3. का0 456 गजेन्द्र सिंह थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
4. का0 1110 सुनील कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा।
ये भी पढ़ें 12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू जिला कमेटी की हुई बैठक- गंगेश्वर दत्त शर्मा













