12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू जिला कमेटी की हुई बैठक- गंगेश्वर दत्त शर्मा

12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल की तैयारी को लेकर सीटू जिला कमेटी की हुई बैठक- गंगेश्वर दत्त शर्मा

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

नोएडा, केंद्र सरकार द्वारा घोषित नए श्रम कानूनों के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा कर अभियान को तेज करने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर सीटू कार्यकर्ता की बैठक जिला कार्यालय सेक्टर- 8, नोएडा पर संपन्न हुई। बैठक में सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य महासचिव कामरेड पीवी अनियन, जिला महासचिव रामस्वारथ, उपाध्यक्ष रामसागर, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित, सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने लेबर कोड़ों से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे मजदूरों के बीच जाकर उन्हें समझाएं कि 4 लेबर कोड मजदूरों की बेहतरी के लिए नहीं मालिकों को लूट का लाइसेंस देने के लिए हैं। इसलिए उन्हें जागृत कर कुर्बानियों से हासिल हक अधिकारों को बचाने के लिए 12 फरवरी 2026 को हड़ताल करने के लिए तैयार करें। बैठक की जानकारी देते हुए सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि चार लेबर कोड्स कानूनों को रद्द करवाने के लिए और मजदूरों के पक्ष में कानून बनवाने के लिए 12 फरवरी 2026 को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने के लिए अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में सीटू कार्यकर्ता नरेंद्र पांडे, पारस रजक, भरत डेंजर, धर्मेंद्र गौतम, बलराम चौधरी, अरुण कुमार पटेल, प्रभात, जोगिंदर सैनी, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें