ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल हाई अलर्ट पर, हर आने-जाने वाले की कड़ी जांच

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल पर हाई अलर्ट, यूपी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, हर संदिग्ध पर नजर

आगरा: भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान की बौखलाहट अब साफ नजर आ रही है। गुरुवार को पाकिस्तान ने पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने हर बार उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी के मद्देनज़र देशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है, और खासतौर पर ताजमहल जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।

ताजमहल के आसपास कड़ी निगरानी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

ताजमहल की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। चेक पोस्टों पर वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। ताजमहल के आसपास मौजूद होटलों और लॉज में ठहरे पर्यटकों की जानकारी खंगाली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हाईटेक कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी बनाए हुए हैं।

एसीपी अरीब अहमद के नेतृत्व में ताज की सुरक्षा का जिम्मा

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद खुद कर रहे हैं। ताज परिसर के अंदर भी अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के ठिकानों पर भारतीय सेना का जोरदार वार

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत, पीओके और अन्य 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसी के बाद पाकिस्तान द्वारा भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बल हर बार असफल बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें शंकराचार्य का बड़ा बयान: “सरकार और सेना के साथ हैं, ज़रूरत पड़ी तो युद्धभूमि में भी उतरेंगे”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें