हत्या के प्रयास के मामले में ₹10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹10,000 के इनामी अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना पट्टी पुलिस ने अभियुक्त को थाना क्षेत्र के उडैयाडीह मोड़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के प्रयास के दर्ज अभियोग में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें बंद घर से उठी दुर्गंध, एक सप्ताह से लापता बुजुर्ग की हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस












