पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-3 नोए़डा श्री राकेश प्रताप सिंह के साथ मय पुलिस बल के थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा श्री साद मिया खान के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-3 नोए़डा श्री राकेश प्रताप सिंह के साथ मय पुलिस बल के थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर












