श्रावण कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए व्यापक एक्शन प्लान तैयार
जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई और आपदा प्रबंधन सहित सभी आवश्यक तैयारियों का व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जनसहयोग, बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सफल बनाया जाए। इसके लिए यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और सभी विभाग अलर्ट मोड में रहेंगे।












