प्रतापगढ़: होटल ग्रैंड पैलेस में मारपीट के बाद हरकत में आया प्रशासन, कई होटल सीज

होटल ग्रैंड पैलेस में मारपीट के बाद हरकत में आया प्रशासन, कई होटल सीज

संवाददाता बिपिन मिश्रा: प्रतापगढ़ शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में हुई मारपीट की घटना के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार देर शाम एसडीएम ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

जांच में सामने आया कि शहर के अधिकतर होटल बिना वैध रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर ही होटल सिद्धार्थ, कान्हा लॉज, श्यामा लॉज और कृष्णा लॉज को सीज कर दिया। इन होटलों में पंजीकरण संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

लॉज में ठहरे यात्रियों को तत्काल अन्य होटलों में शिफ्ट कराया गया। प्रशासनिक कार्रवाई की भनक लगते ही अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर आनन-फानन में दस्तावेज दुरुस्त करने की कोशिशें शुरू हो गईं।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध रूप से संचालित होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने होटल व्यवसायियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त कराएं, अन्यथा अगली कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ये भी पढ़ें गले में जहरीला कोबरा डालकर कर रहा था स्टंट, सर्पमित्र दीपक की दर्दनाक मौत

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal