पीड़ितों की सुनवाई न होने पर मानवाधिकार फोरम दिलाएगा न्याय
फतेहपुर के नए जिला अध्यक्ष बनाए गए नीरज तिवारी उर्फ राजेश महाराज
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य: फ़तेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज इलाके में आज मानवाधिकार फोरम की मासिक बैठक आहुति की गई जिसमें जिला अध्यक्ष की कमान नीरज द्विवेदी को सौंपते हुए अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए यह फोरम कार्य कर रहा है। जो गरीब पीड़ित है उनके लिए वह स्वयं अधिवक्ता हायर कर उनकी लड़ाई लड़ेंगे। मानवाधिकार फोरम ने पूरे देश देश में बहुत से पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का काम किया है। वहीं जनपद में कई महिलाओ संबंधित मामलो को लेकर पूंछे गए सवालों में कहा कि उनके कार्यालय में शिकायत आने पर उनकी लड़ाई फोरम लड़ेगा ।
कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ट अतिथि आर के प्रजापति,राष्ट्रीय महा सचिव एस के त्रिपाठी पूर्व जज रहे । वहीं महिला जिला अध्यक्ष शिप्रा श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं की समस्याओं जैसे दहेज हत्या महिला उत्पीड़न आदि तमाम समस्याओं पर विचार करते हुए कहा कि जिन गरीब शोषित वंचित महिलाओं को न्याय नहीं मिलता उनकी लड़ाई हमारा संगठन निःशुल्क लड़ेगा । कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उहोंने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: होटल ग्रैंड पैलेस में मारपीट के बाद हरकत में आया प्रशासन, कई होटल सीज












