फतेहपुर: भाजपा नेता सहित तीनों गैंगरेप आरोपी भेजे गए जेल

भाजपा नेता सहित तीनों गैंगरेप आरोपी भेजे गए जेल !

पार्टी ने मनोज वर्मा को किया निष्कासित

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य बिंदकी, फतेहपुर: मंदबुद्धि से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में बिंदकी पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मनोज वर्मा को पार्टी से बाहर किया गया है।

गैंगरेप के मामले में बिंदकी पुलिस ने मनोज कुमार पुत्र स्व. शिवकुमार निवासी गोपालपुर, थाना मलवां, रमाकांत शुक्ला पुत्र राम विशाल शुक्ला निवासी सराय सहजादा, थाना मलवां और अश्वनी कुमार पुत्र स्व. रामनाथ शेखवार निवासी कृष्णा नगर पुखरायां, जिला कानपुर देहात को शनिवार को जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इन तीनों आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर मिलकर नाबालिग के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

फतेहपुर: भाजपा नेता सहित तीनों गैंगरेप आरोपी भेजे गए जेल
गैंगरेप का आरोपी भाजपा नेता मनोज वर्मा को पार्टी से किया बाहर

गैंगरेप का आरोपी भाजपा नेता मनोज वर्मा को पार्टी से किया बाहर

नाबालिग से गैंगरेप के गंभीर मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता व पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक मनोज वर्मा को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी मलवां मंडल की अध्यक्ष श्वेता शुक्ला द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्व शक्ति केंद्र संयोजक मनोज वर्मा की संलिप्तता एक जघन्य अपराध में पाई गई है, जो पार्टी की नीति और मर्यादाओं के सर्वथा विरुद्ध है। पार्टी की छवि और सिद्धांतों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुख्यालाल पाल के निर्देश पर मनोज वर्मा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

ये भी पढ़ें एटा– अपर पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा कांवड़ियों को किया प्रसाद वितरित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें