गौ रक्षा अभियान के तहत ‘OLX-G’ वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान

गौ रक्षा अभियान के तहत ‘OLX-G’ वेबसाइट लॉन्च करने का ऐलान

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ रक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए OLX की तर्ज पर ‘OLX-G’ वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश गायों का पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं, वे इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से गायों को बेच सकेंगे और उनकी संस्था उन गायों को खरीदेगी।
शंकराचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेसहारा और परित्यक्त गायों को संरक्षण देना तथा गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों को गौ संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय के उन लोगों की सराहना भी की, जिन्होंने गौमांस का सेवन न करने की बात कही है।
उनके अनुसार, सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की भावना से ही समाज मजबूत होता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें