मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण गौतमबुद्धनगर 30 मार्च 2026उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सशक्तिकरण हेतु नियुक्ति पत्र वितरण, स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरण तथा बाल विकास परि योजना कार्यालय का शिलान्यास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। यह पहल राज्य सरकार की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा पोषण अभियान को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर में भी विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी, डॉ शिवाकांत द्विवेदी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आशीष कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी सहित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारीगण, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्य कत्रियां एवं अन्य संबंधित कर्मचारी गण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन को गंभीरता एवं उत्साह के साथ सुना गया। अपने संबोधन में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाने पर बल दिया। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी, डॉ शिवाकांत द्विवेणी गौतमबुद्धनगर द्वारा विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से समस्त मुख्य सेविकाओं एवं नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कुल 95 स्मार्ट मोबाइल फोन, 633 स्टेडियोमीटर वितरित किए गए। साथ ही जनपद में प्राप्त 55 इन्फैंटोमीटर का वितरण भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच किया गया, जिससे बच्चों के पोषण स्तर की नियमित एवं सटीक निगरानी सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकत्रियों को निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं गति आएगी, जिससे जनपद में मातृ एवं शिशु कल्याण सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। यह आयोजन न केवल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में भी स्थापित हुआ। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें