आज दिनांक 29.03.2026 को श्रीमान पुलिस आयुक्त गाजियाबाद महोदय द्वारा थाना कविनगर एवं थाना नंदग्राम का भ्रमण किया गया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय श्रीमान जे० रविंद्र गौड़ द्वारा भ्रमण के दौरान थाने पर तैनात बीट एसआई/बीट पुलिस अधिकारियों को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी तथा जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखते हुए अनुशासन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा अभियान की सफलता सुनिश्चित करने, लम्बित प्रार्थना पत्रों एवं विवचेनाओं के त्वरित निस्तारण तथा मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्म0गण को महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों का त्वरित पंजीकरण कर संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।












