बिस्कोहर–नावाडीह–सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

बिस्कोहर–नावाडीह–सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी

संवाददाता किकंर यादव जिला सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक एवं नेता विरोधी दल माननीय माता प्रसाद पाण्डेय के अथक प्रयासों से बिस्कोहर–नावाडीह–सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

स्वीकृति मिलने के साथ ही जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। सड़क के चौड़ा और मजबूत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क स्वीकृति को क्षेत्रीय विकास की दिशा में अहम कदम बताते हुए विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ लालगंज आझारा अनियंत्रित आयल टैंकर ने बस में मारी जोरदार टक्कर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें