एटा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जैथरा थाने का निरीक्षण

एटा अपर पुलिस अधीक्षक ने किया जैथरा थाने का निरीक्षण, महिला अपराधों व लंबित मामलों की समीक्षा

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार: एटा: जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह ने आज थाना जैथरा में अलीगंज सर्किल के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों की अर्दली रूम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान महिला संबंधित लंबित अपराधों एवं विवेचनाओं की गहन समीक्षा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापरक जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनशिकायती मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्राथमिकता पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और थाना प्रभारी को परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा नकबजनी, चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें हापुड़ में बंद मकान से नकली खाद और बीज बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें