जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद-07 मई,2026 मा० प्रधानमंत्री एवं मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की महत्वांकाक्षी योजना जल जीवन मिशन की बैठक  जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आज महात्मा गाँधी सभागार कलक्ट्रेट गाजियाबाद में सम्पन्न हुई।  बैठक में श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी गाजियाबाद, जिला पंचायत राज अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता भूगर्भ जल विभाग, अधिशासी अभियन्ता सिचांई, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, लोनी, अधिशासी अभिंयता, सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण), फर्म मैसर्स एल०सी०इन्फा टी०सी०एल० (ज०वी०) अहमदाबाद के प्रोजैक्ट मैनेजर, DPMU टीम तथा TPI टीम आदि उपस्थित रहे। जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्रो में पाइप पेयजल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर मे पेयजल कनेक्शन देकर जलापूर्ति की जानी प्रस्तावित है। जनपद गाजियाबाद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 148 ग्रामों में पाइप पेयजल योजनाएं निर्मित की जानी है जिनमें से समस्त 148 ग्रामों की 128 डी०पी०आर० की राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा चुकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद गाजियाबाद में जल जीवन मिशन के कार्य कर रही फर्म मैसर्स एल०सी० इन्फा टी०सी०एल० (ज०वी०) अहमदाबाद के द्वारा निर्मित की जा रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिशासी अभिंयता, जल निगम (ग्रामीण), द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में समस्त 148 नग ग्रामों हेतु स्वीकृत की 128 नग पाईप पेयजल योजनाओं की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की जा चुकी है। मैसर्स एल०सी०इन्फा टी०सी०एल० (जे०वी) अहमदाबाद के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया है कि समस्त 128 योजनाओं के सापेक्ष समस्त 128 योजनाओ के कार्य प्रगति पर है। समस्त 128 नग नलकूप, 94 नग ओवर हैड टैक का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 31 नग ओवरहेड टैंक का कार्य प्रगति पर है  98 नग पंम्पहाउस का कार्य पूर्ण, 99 नग बाउन्ड्रीवॉल का कार्य पूर्ण, कुल 777 किमी0 पाईप लाईन के सापेक्ष 756 किमी0 पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वशेष कार्य प्रगति पर है। लगभग तिरासी हजार पाँच सौ पेयजल हाउस कनैक्शन कराये जा चुके है। 48 नग योजनाओ के कार्य शतप्रतिशत पुर्ण कर लिये गये है, अवशेष ग्रामों में कार्य प्रगति पर है।  मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ द्वारा मैसर्स एल०सी०इन्फा टी०सी०एल० (ज०वी०) अहमदाबाद के प्रोजैक्ट मैनेजर एवं जल निगम (ग्रामीण), के इंजीनियरों को निर्देश दिये गये कि समस्त ग्रामों की सडको का स्थलीय सत्यापन करते हुए काटी गई सडको की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाये  तथा योजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित फर्म एवं अधिशासी अभिंयता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देश दिये गये। अधिशासी अभिंयता द्वारा बताया गया कि धनराशि के अभाव में कार्यों की प्रगति धीमी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जिन योजनाओ में छोटे-छोटे कार्य अवशेष है सर्वप्रथम उक्त कार्यों को पूर्ण कराते हुए योजनाओ की शत प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें तथा धनराशि की उपलब्धता के आधार पर कम से कम अवशेष 25 योजनाओं के कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करते हुए ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिये गये कि ग्रीष्म ऋतु में ओवरहेड टैंक अथवा सीधे ट्यूबवैल के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामों में पेजयल आपूर्ति सुनिश्चित की जायें।धन्यवाद सहित बैठक समाप्त हुई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें