गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशानुसार थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा मृतक मोहित शर्मा की हत्या के अभियोग में अन्य 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम द्वारा मृतक मोहित शर्मा की हत्या के अभियोग में अन्य 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।घटना का विवरण,दिनांक 02.07.2026 को वादी श्री मनीष (निवासीः शांतिनगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद) ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक में तहरीर दी गौरव शर्मा और उसके साथियों ने मोहित शर्मा को जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया और षड्यंत्र रचकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उक्त सम्बन्ध में तत्काल एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल द्वारा टीम का गठन किया गया,थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर धारा 3(5), 61(2), 103(1), 191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की तत्परता से तलाश की गई। जिसके क्रम में दिनांक 03.07.2026 को मुख्य आरोपी गौरव शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, निवासी रामेश्वर मैरिज होम के पीछे वाली गली में किराये का मकान, बिहारिपुरा, गाजियाबाद को पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 03.07.2026 को रात्रि के समय उपरोक्त हत्या की घटना कारित करने वाले वांछित अभियुक्तः1. देव उर्फ देव शक्ति (पुत्र स्व. श्री राजेंद्र सिंह)2. न्याय उर्फ अजय (पुत्र स्व. श्री राजेंद्र सिंह)3. हरीश उर्फ हरी (पुत्र स्वर्गीय श्री नरेंद्र शर्मा)को मुखबिर की सूचना पर कृष्णा वाटिका से जल प्लांट वाले रास्ते, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध,अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि मृतक मोहित व गौरव शर्मा एवं हम सब आपस में दोस्त थे। कुछ दिन पहले जब मृतक मोहित हम सब के साथ हरिद्वार गया था, तब वहां पर मृतक मोहित से गौरव शर्मा के ऊपर कोल्डड्रिंक गिर जाने के कारण आपस में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों का आपसी समझौता हो गया था, परन्तु गौरव शर्मा के मन में अभी इस बात को लेकर टीस थी। जिसके चलते गौरव शर्मा के साथ मिलकर हम सब ने मोहित को मारने का प्लान बना लिया और दिनांक 02.07.2026 को रात्रि में जन्मदिन की पार्टी करने के बहाने से उसे बुलाकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी तथा हम सब लोग वहां से भाग गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः1. देव उर्फ देव शक्ति पुत्र स्व. श्री राजेंद्र सिंह, निवासी मकान नंबर 75 ललित पार्षद वाली गली, न्यू शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक,गाजियाबाद। (मूल निवासीः रामनगरा नौझील बाजना, जिला मथुरा), उम्र करीब 20 वर्ष।2. न्याय उर्फ अजय पुत्र स्व. श्री राजेंद्र सिंह, निवासी मकान नंबर 75 ललित पार्षद वाली गली, न्यू शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक,गाजियाबाद। (मूल निवासीः रामनगरा नौझील बाजना, जिला मथुरा), उम्र करीब 19 वर्ष।3. हरीश उर्फ हरी पुत्र स्वर्गीय श्री नरेंद्र शर्मा, निवासी किराए का मकान (मालिक टीटू चक्की वाली गली), न्यू शांति नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद। (मूल निवासीः हनुमान मंदिर के पास बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़), उम्र करीब 20 वर्ष। आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोगःअभियुक्तों के विरुद्ध थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में धारा 3(5), 61(2), 103(1), 191(2) बीएनएस पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीमःथाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम।












