पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, एएसपी बृजनन्दन राय ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, एएसपी बृजनन्दन राय ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ ने थाना अंतू क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, पूरबगांव किठावर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं सतर्कता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें रानीगंज में लंबी पारी के बाद सीओ विनय प्रभाकर साहनी की विदाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें