टीजीटी परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। टीजीटी परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने पट्टी क्षेत्र के रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज और स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।एएसपी पश्चिमी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई। जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।












