राजकीय इंटर कॉलेज शुकुलपुर में पुलिस ड्यूटी का एएसपी पश्चिमी ने किया निरीक्षण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज दिनांक 14 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी प्रतापगढ़ श्री बृजनन्दन राय ने थाना अन्तू क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज शुकुलपुर में लगी पुलिस ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनाती तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी ने पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए।उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने पर जोर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मी मुस्तैद पाए गए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।
ये भी पढ़ें प्रेम प्रसंग में महिला की मौत के बाद पुलिस हुई सक्रिय, आरोपी गिरफ्तार












