सोनपुर भाभर में बकराईद की नमाज सुबह 8 बजे होगी, मौलाना क़मरुल्लाह खान ने की अपील
बलरामपुर (सोनपुर भाभर) संवाददाता अब्दुल मजीद।
जामिया अहले सुन्नत कादरिया नेईमिया सोनपुर के प्रबंधक मौलाना क़मरुल्लह खान ने जुमा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों को संबोधित करते हुए बकराईद की नमाज के समय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बकराईद की नमाज ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। मौलाना क़मरुल्लाह खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा निर्धारित समय पर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से शांति, सद्भाव और अनुशासन बनाए रखने की भी अपील की, ताकि बकराईद का पर्व खुशहाली और अमन के माहौल में संपन्न हो सके।












